आज विजयादशमी है प्रभु श्रीराम का नाम लेने वालों की सदैव होती है विजय - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

आज विजयादशमी है प्रभु श्रीराम का नाम लेने वालों की सदैव होती है विजय

आज है दशहरा, प्रभु श्रीराम का नाम लेने वालों की सदैव होती है विजय।

आज विजयादशमी है. हिन्दू पंचांग के अनुसार आज 15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार को आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. इस तिथि को विजय दशमी और दशहरा के नाम से जाना जाता है. हिंदू धर्म में दशहरा के पर्व का विशेष महत्व है. माना जाता है कि इस दिन भगवान राम ने रावण का वध, संपूर्ण पृथ्वी को उसके अत्याचार से मुक्ति दिलाई थी. यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. दशहरा का ये त्यौहार भगवान श्रीराम की रावण पर जीत के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है. और आज के दिन देश भर में कई स्थानों पर रावण के बड़े बड़े पुतलों को जलाया जाता है. इंसान का कर्म ही उसे श्रीराम के आदर्श वाला या रावण बनता है. और मनुष्य अपने कर्म से ही अपना भाग्य बनाता है. विपरीत परिस्थितियों में भी रास्ते ढूंढ लेता है. इसलिए इतना निश्चित है. जो अच्छे कर्म करते हैं. और सदैव मेहनत, ईमानदारी और सच्चाई के रास्ते पर चलते हैं, उन्हें समाज में यश ही मिलता है. भले ही देर हो जाये. भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम थे. और रावण एक विद्वान ब्राह्मण होने के बाद भी अधर्मी था. उसे अपनी शक्ति पर बहुत घमंड था. इसलिए वो श्रीराम की धर्मपत्नी माता सीता को छल से अपने साथ लंका में ले गया. और श्रीराम ने नीतिगत तरीके से उसके विरुद्ध पूरी तैयारी की और युद्ध लड़ा. और रावण का अंत करके पूरे सम्मान के साथ माता सीता को वापस लेकर आये।

हर इंसान के मन में रावण होता है. जो कभी कभी उसके ऊपर हावी हो जाता है. ये रावण, काम, क्रोध, मद, लोभ, और अहंकार के रूप में इंसान के भीतर रहता है. पर मनुष्य के कर्म यदि अच्छे हैं, और उसके मन पर उसका काबू है, तो ये कभी बाहर नहीं आ पाता, और जिनकी इच्छा शक्ति कमज़ोर होती है, उनके ऊपर ये कभी भी हावी हो सकता है. इंसान का असली इम्तिहान मुश्किल समय में होता है. इसलिए कभी जीवन में समस्याओं से नहीं घबराना चाहिए. क्योंकि हर समस्या समाधान के लिए ही होती है. और अगर समाधान नहीं होता, तो हम समस्या की पहचान ही कैसे कर पाते. लेकिन जीवन की सभी चुनौतियों का सामना करना श्रीराम के आदर्श हैं. सहजता, सरलता, सामर्थ्य, धैर्य, क्षमाशील, कुशल नेतृत्व, वीर योद्धा, अनुशासन और मर्यादा ऐसे अनगिनत गुणों का प्रतिरूप हैं श्रीराम. उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलकर मनुष्य बहुत आसानी से अपने जीवन की चुनौतियों से पार जा सकता है. और अपने जीवन में निर्धारित लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है।