आंगनवाड़ी केन्द्र अब सुबह 8 बजे से खुलेंगे संचालन के समय में किया गया परिवर्तन तत्काल प्रभाव से लागू - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

आंगनवाड़ी केन्द्र अब सुबह 8 बजे से खुलेंगे संचालन के समय में किया गया परिवर्तन तत्काल प्रभाव से लागू

अब एक घंटे पहले लगेंगे आंगनवाड़ी केन्द्र सुबह 8 बजे से 12 बजे तक बच्चे रहेंगे उपस्थित।



आंगनवाड़ी केन्द्र 30 जून तक सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे।



जबलपुर |ग्रीष्म ऋतु को देखते हुये जिले में स्थित आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। आंगनवाड़ी केन्द्र अब सुबह 9 बजे के स्थान पर सुबह 8 बजे से खुलेंगे तथा बच्चों की उपस्थिति का समय सुबह 8 बजे से 12 बजे तक रहेगा।जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास एल एल मेहरा के अनुसार आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन के समय में परिवर्तन तेज गर्मी का बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पडने की आशंका को देखते हुये किया गया है। श्री मेहरा ने बताया कि जिले में स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र 30 जून तक सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे। लेकिन इनमें बच्चों की उपस्थिति सुबह 8 बजे से 12 बजे तक ही रहेगी। दोपहर 12 बजे से एक बजे तक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गृह भेंट करेंगी तथा एक बजे से दोपहर 3 बजे तक रिकार्ड का संधारण करेंगी।




जिला कार्यक्रम अधिकारी के अनुसार एक जुलाई से आंगनवाड़ी केन्द्र के संचालन का समय पूर्ववत सुबह 9 बजे से होगा। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन के समय में किया गया परिवर्तन तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।