62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर इन 6 पुलिस अधिकारीयों कर्मचरियों को दी गई भावभीनी विदाई देखिए - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express 24 एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express 24 पढ़ें।

Breaking

62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर इन 6 पुलिस अधिकारीयों कर्मचरियों को दी गई भावभीनी विदाई देखिए

जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 6 पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषारकांत विद्यार्थी द्वारा दी गयी भावभीनी विदाई देखिए। 






MP- जबलपुर | 62 बर्ष की आयु पूर्ण करने पर आज पुलिस विभाग से इन पुलिस कर्मचारियों,और अधिकारियों को विदाई के साथ-साथ उनकी दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह, अवकाश, नगदीकरण, बीमा, पैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी,पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर कार्यवाहक निरीक्षक सुश्री सुनीता दुबे पुलिस लाईन, कार्यवाहक निरीक्षक  रामस्वरूप वर्मा  अ.अ.वि. पु.मु. भोपाल एसजेपीयू जबलपुर, सहायक उप निरीक्षक  हरिशचंद सिंह शिकायत शाखा पुलिस कार्यालय, सहायक उप निरीक्षक  दिनेश कुमार  बम निरोधक दस्ता, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक सुश्री सुशील कुमार पाण्डेय अपराध थाना, प्रधान आरक्षक भीकम सिंह थाना विजय नगर को पुलिस अधीक्षक जबलपुर  तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  शिवेश सिंह बघेल  एवं पुलिस पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  तुषार सिंह तथा रक्षित निरीक्षक जबलपुर सौरभ तिवारी, की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषारकांत विद्यार्थी ने कहा कि आप सभी ने 37 से 42 साल तक की सेवा अवधी शानदार, यादगार एवं बेदाग रही जिस कारण आप आरक्षक के पद से भर्ती होकर आज सहायक उप निरीक्षक/उप निरीक्षक /निरीक्षक के पद से सेवा निवृत्त हो रहे हैं। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।