62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर इन पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को जबलपुर SP के द्वारा दी गई भावभीनी विदाई देखिए - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर इन पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को जबलपुर SP के द्वारा दी गई भावभीनी विदाई देखिए

फोटो को ZOOM 👌 करके देखें 👇



जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 9 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा दी गयी भावभीनी विदाई।


MP - जबलपुर |62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर इन पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को जबलपुर SP के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई, एसपी ने इनके सफल कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा की आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा,बता दें की आज दिनॉक 31-07-2023 को शाम 6-30 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर थाना प्रभारी सिविल लाईन कार्यवाहक निरीक्षक श्री रमेश प्रसाद कौरव, कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री जालम सिंह बाथरे थाना लार्डगंज, कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री ओमप्रकाश पाण्डेय थाना अजाक, कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री निर्भय सिंह थाना गढा, कार्यवाहक उप निरीक्षक श्रीमति रूकमणि गुरूंग थाना खमरिया, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री दयाशंकर सेन थाना माढेाताल, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार दुबे पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री मधुसूदन पाण्डेय थाना माढेाताल, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक श्री रामनिवास शर्मा पुलिस लाईन को पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी  द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  शिवेश सिंह बघेल एवं पुलिस पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तुषार कांत सिंह तथा रक्षित निरीक्षक जबलपुर जय प्रकाश आर्य, की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।


पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी ने कहा कि आप सभी ने 31 से 42 साल तक की सेवा अवधी शानदार, यादगार एवं बेदाग रही जिस कारण आप आरक्षक के पद से भर्ती होकर आज सहायक उप निरीक्षक/उप निरीक्षक /निरीक्षक के पद से सेवा निवृत्त हो रहे हैं। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।