पुलिसवालों को वीकली आफ, आहार भत्ता 650 से बढ़ाकर 1000 रुपए प्रतिमाह : CM शिवराज ने की घोषणा,पुलिस फोर्स में 30% भर्ती अनिवार्य रूप से बेटियों की देखिये। - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

पुलिसवालों को वीकली आफ, आहार भत्ता 650 से बढ़ाकर 1000 रुपए प्रतिमाह : CM शिवराज ने की घोषणा,पुलिस फोर्स में 30% भर्ती अनिवार्य रूप से बेटियों की देखिये।



पुलिस फोर्स में 30% भर्ती अनिवार्य रूप से बेटियों की होगी।मैं अच्‍छी तरह जानता हूं कि आज पुलिस में जो बेटियां काम कर रही हैं,वह पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने उत्तरदायित्व को निभाकर अपने आप को सिद्ध करने का काम कर रही हैं।


राज्य सरकार ने पुलिस विभाग के कर्मचारियों का भत्ता बढ़ा दिया है, पुलिसवालों को वीकली आफ देने की भी घोषणा की गई है। आहार भत्ता 650 से बढ़ाकर 1000 रुपए प्रतिमाह किया जाएगा,सीएम शिवराज ने पुलिस समागम में ये घोषणाएं की।


MP -भोपाल |मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को शिवराज ने कई सौगातें दी हैं। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग के कर्मचारियों का भत्ता भी बढ़ा दिया है, पुलिसवालों को वीकली आफ देने की भी घोषणा की गई है। आहार भत्ता 650 से बढ़ाकर 1000 रुपए प्रतिमाह किया जाएगा।सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस समागम में ये घोषणाएं की। शिवराज ने कहा कि शांति स्थापना के लिए पुलिस के जवान जरूरत पड़ने पर सर्वोच्च बलिदान देते हैं। मप्र पुलिस टास्क से पीछे नहीं हटी। पुलिस के प्रति उनके मन में आदर और श्रद्धा है।उन्होंने बताया कि राज्य में अब पुलिस का पेट्रोल व आहार भत्ता बढ़ेगा। पांचवां वेतनमान भी लागू होगा और मुफ्त मेडिकल चेकअप होगा।


 शिवराज ने दी ये सौगातें



● बिना शासकीय वाहन वाले थानों में पदस्थ आरक्षक से एएसआइ को 15 लीटर पेट्रोल भत्ता मिलेगा।

● पौष्टिक आहार भत्ता 650 से बढ़ाकर 1000 रुपए प्रतिमाह किया जाएगा।

● आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक का वर्दी भत्ता प्रतिवर्ष 5 हजार।

● नि:शुल्क भोजन भत्ता 100 रुपए प्रतिदिन होगा।

● 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के पुलिसकर्मियों का नि:शुल्क मेडिकल चेकअप होगा।

● सभी पुलिसकर्मियों को रोटेशन से साप्ताहिक अवकाश मिलेंगे।

● पुलिसकर्मियों के लिए 25 हजार नए घर।


अब पुलिस विभाग में 30 फीसदी पदों पर बेटियों की भर्ती  होगी अनिवार्य 



सीएम शिवराज सिंह ने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ऊर्जा हेल्प डेस्क की महिला पुलिसकर्मियों को 250 दोपहिया वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने कहा, अब पुलिस विभाग में 30 फीसदी पदों पर बेटियों की भर्ती अनिवार्य होगी। इसमें सुरक्षा सबसे बड़ा संकल्प है। जब ये बेटियां पुलिस की वर्दी में निकलेंगी तो महिलाओं को सुरक्षा का अहसास होगा।