MP News: महिला पुलिस कर्मियों को आज मिलेंगी 250 स्कूटी, CM शिवराज सौंपेंगे चाबियां,बढ़तें अपराधों पर रोक लगाने उठाया कदम - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

MP News: महिला पुलिस कर्मियों को आज मिलेंगी 250 स्कूटी, CM शिवराज सौंपेंगे चाबियां,बढ़तें अपराधों पर रोक लगाने उठाया कदम

महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों की प्रभावी रोकथाम के लिए यह कदम उठाया गया है।




 


दोपहिया वाहनों की महिला पुलिस को सौगात महिला अपराधों पर नियंत्रण में कारगर सिद्ध होगी। पीड़िताओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिये मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप पुलिस को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है।



MP - भोपाल |भोपाल में आज सीएम शिवराज महिला पुलिस कर्मियों को 250 स्कूटी की चाबियां सौंपेंगे, राज्य सरकार का यह प्रयास राज्य में बढ़तें अपराधों पर रोक लगाने के लिए किया जा रहा है। शिवराज इस दौरान हरी झंडी दिखाकर महिला पुलिस कर्मियों को रवाना करेंगे,महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों की प्रभावी रोकथाम के लिए के लिए यह कदम उठाया गया है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पुलिस विभाग को आधुनिक संसाधनों से निरंतर सशक्त किया जा रहा है। दोपहिया वाहनों की महिला पुलिस को सौगात महिला अपराधों पर नियंत्रण में कारगर सिद्ध होगी। पीड़िताओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिये मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप पुलिस को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है।

          देखें VIRAL VIDEOS 👇



महिला पुलिस कर्मियों की राह होगी आसान



बता दें कि राज्य में संचालित हो रही 950 ऊर्जा हेल्प डेस्क को इस पहल से मजबूती मिलेगी, साथ ही इससे प्रदेश की महिला पुलिस कर्मियों की राह भी आसान होगी। सीएम के कार्यक्रम में शामिल महिला पुलिस कर्मियों की इस दौरान वाहन रैली भी होगी,वाहन रैली विजय द्वार से शुरु होकर कंट्रोल रूम चौराहा, राजभवन तिराहा से रोशनपुरा, टीटी नगर, प्लेटिनम प्लाजा, अटल पथ, जवाहर चौक, रंगमहल चौराहा, रोशनपुरा चौराहा, राजभवन तिराहा, पुलिस कंट्रोल रूम से होती हुई पुलिस पेट्रोल पंप के सामने स्थित विजय द्वार लाल परेड ग्राउंड के गेट से प्रवेश कर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम समाप्त होगी।