SI ने इंस्पेक्टर को मारी गोली , पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेन्द्रनाथ शर्मा की हालत नाजुक - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

SI ने इंस्पेक्टर को मारी गोली , पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेन्द्रनाथ शर्मा की हालत नाजुक

MP के रीवा स्थित सिविल लाइन थाना में आज दोपहर तीन बजे  इंस्पेक्टर बीआरसिंह ने थानाप्रभारी हितेन्द्रनाथ शर्मा को उनके चेम्बर में घुसकर गोली मार दी।




MP - रीवा | प्रदेश के रीवा से थाने में SI ने इंस्पेक्टर को गोली मार दी है, इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है,ये घटना सिविल लाइन थाने की है। मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेन्द्रनाथ शर्मा को एसआई बीआर सिंह ने गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।बताया जा रहा है कि, दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी को लेकर एसआई ने पिस्टल से फायर कर दिया। गोली सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेन्द्रनाथ शर्मा के सीने में लगी है।  सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेन्द्रनाथ शर्मा और उप निरीक्षक बृजराज सिंह के बीच किसी बात को लेकर जोरदार बहस हुई ऐसे में बीआर सिंह ने थाना प्रभारी पर गोली चला दी। जिसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने हितेन्द्रनाथ शर्मा को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।


क्या है पूरा मामला?



थाना परिसर के भीतर हुई गोलीबारी के चलते अफरा तफरी का माहौल है। बता दें कि शहर के सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा को पुलिस लाइन में पदस्थ बृजराज सिंह ने थाना परिसर के अंदर टीआई के चेंबर में गोली मार दी।



टीआई को कितनी गोलियां लगीं?



प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गोली मारने के बाद एएसआई बृजराज सिंह ने खुद को टीआई चेंबर में बंद कर लिया है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, हितेंद्र नाथ शर्मा के सीने में दो गोलियां लगी हैं। इस घटना के बाद सिविल लाइन थाना के बाहर अधिकारियों की भीड़ एकत्रित हो गई।



यह भी पढें :  बेलबाग थाना में TI - ASI के बीच धक्का-मुक्की, जमकर हुआ हंगामा