JABALPUR SP ने निरीक्षकों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक वर्तमान पदस्थापना से स्थान्तरित कर नवीन पदस्थापना पर किया पदस्थ - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

JABALPUR SP ने निरीक्षकों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक वर्तमान पदस्थापना से स्थान्तरित कर नवीन पदस्थापना पर किया पदस्थ

पुलिस अधीक्षक जबलपुर  तुषार कांत विद्यार्थी ने निम्नांकित निरीक्षकों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत तक वर्तमान पदस्थापना से स्थान्तरित कर नवीन पदस्थापना पर नाम के समक्ष दर्शाएनुसार पदस्थ किया है।



MP - जबलपुर
| जबलपुर SP तुषार कांत विद्यार्थी ने निरीक्षकों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक वर्तमान पदस्थापना से स्थान्तरित कर नवीन पदस्थापना पर पदस्थ किया है।अन्य जिलों से जबलपुर में आकर आमद दर्ज कराने वाले 9 निरीक्षकों को पुलिस अधीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी ने अस्थाई रूप से अग्रिम आदेश तक थाना प्रभारी नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। जिसके तहत गोरखपुर थाने में निरीक्षक प्रवीण कुमार कुमरे, अधारताल थाने में विजय कुमार विश्वकर्मा, पनागर थाने में अजय बहादुर सिंह, भेड़ाघाट थाने में कार्य निरीक्षक प्रसन्न कुमार शर्मा, गढ़ा थाने में निरीक्षक प्रवीण धुर्वे, गोहलपुर थाने में कार्य निरीक्षक राज्यपाल सिंह बघेल, ग्वारीघाट थाने में नेहरू सिंह खड़ाते, माढ़ोताल थाने में विपिन ताम्रकार और रांझी थाने में निलेश कुमार दोहरे को अस्थाई रूप से अग्रिम आदेश तक पदस्थित किया गया है।