पहले दिव्यांगता और मृत्यु के आधार पर ₹1 लाख की सहायता मिलती थी,अब ₹4 लाख मिलेगें.. मजदूर E-स्कूटर खरीदेगा, तो उसे ₹40 हजार की मदद देगें, बोले CM मोहन यादव देखिए इस Video में - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

पहले दिव्यांगता और मृत्यु के आधार पर ₹1 लाख की सहायता मिलती थी,अब ₹4 लाख मिलेगें.. मजदूर E-स्कूटर खरीदेगा, तो उसे ₹40 हजार की मदद देगें, बोले CM मोहन यादव देखिए इस Video में


पहले दिव्यांगता और मृत्यु के आधार पर ₹1 लाख की सहायता मिलती थी, अब ऐसे मजदूरों को ₹4 लाख देने की घोषणा हमारी सरकार द्वारा की जा रही है।
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻






अगर कोई मजदूर 50% लागत पर ई-स्कूटर खरीदेगा, तो उसे ₹40 हजार की मदद दी जाएगी।


ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर मजदूर भाई - बहनों के हित में की बड़ी घोषणाएं...👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻





➡️अकुशल श्रमिकों की मजदूरी होगी ₹11,450 

➡️अर्धकुशल श्रमिकों की मजदूरी होगी ₹12,446

➡️खेतिहर मजदूरों की मजदूरी बढ़कर होगी ₹9,160 

➡️ पार्ट टाइम मजदूरी करने वालों को भी संबल योजना से जोड़कर लाभ देंगे



MP - भोपाल |मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच से कहा कि दिव्यांगता और मृत्यु के आधार पर पहले ₹1 लाख की सहायता मिलती थी। अब ऐसे मजदूरों को ₹4 लाख देने की घोषणा हमारी सरकार करती है।CM ने कहा कि अगर कोई मजदूर 50% लागत पर ई-स्कूटर खरीदेगा, तो उसे ₹40 हजार की मदद दी जाएगी। घोषणा करने से पहले मुख्यमंत्री ने जनकल्‍याण (संबल 2.0) योजना के तहत 30,591 श्रमिक परिवारों के खाते में सिंगल क्लिक से ₹678 करोड़ की राशि ट्रांसफर की। साथ ही 256 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास भी किया।



मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को ग्वालियर पहुंचे। ग्वालियर एयरपोर्ट पर लोकार्पण कार्यक्रम के मंच से सीएम मोहन यादव ने मजदूरों के लिए पांच बड़ी घोषणाएं की हैं। CM ने कहा कि अकुशल श्रमिकों की मजदूरी 1625 रुपए से बढ़ाकर 11450 रुपए महीना की जाएगी। अर्धकुशल श्रमिकों की मजदूरी 1764 रुपए से बढ़ाकर 12446, खेतीहर मजदूर की मजदूरी 1396 रुपए से बढ़ाकर 9160 रुपए महीना की जाएगी। गिग वर्कर्स को संबल योजना में शामिल करेंगे। CM ने कहा कि 50% लागत पर ई-स्कूटर खरीदने पर मजदूरों को 40 हजार रु. की मदद दी जाएगी।