62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके इन सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आज दी गई भावभीनी विदाई देखिए - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके इन सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आज दी गई भावभीनी विदाई देखिए

जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 9 अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गयी भावभीनी विदाई।

ZOOM कर क्लियर फोटो देखिए 








MP- जबलपुर |62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके इन सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आज जबलपुर SP ने भावभीनी विदाई दी.... और कहा की आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे,आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई।








आज दिनॉक 31-3-2024 को शाम 6 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर उप निरीक्षक श्री रमाकांत द्विवेदी थाना कटंगी, कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री राजकुमार जायसवाल पुलिस लाईन, सहायक उप निरीक्षक श्री शेषमणि तिवारी थाना अधारताल, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री रियाजुल इस्लाम पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री गणेश प्रसाद तिवारी विशेष शाखा, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री विनोद कुमार कुशवाह थाना घमापुर, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री नरेन्द्र प्रसाद तिवारी थाना गोहलपुर, प्रधान आरक्षक श्री विनय प्रकाश सिंह गौड पुलिस लाईन, ड्रेसर श्री श्यामसुंदर श्रीवास पुलिस अस्पताल को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।



पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि आप सभी कीे 37 से 42 साल तक की सेवा अवधी शानंदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।