दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद ईडी देर रात सीएम को अपने ऑफिस ले गई देखिए - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद ईडी देर रात सीएम को अपने ऑफिस ले गई देखिए


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के बाद ED देर रात सीएम को अपने ऑफिस ले गई। यहां केजरीवाल का मेडिकल चेकअप कराया जाएगा और शुक्रवार 22 मार्च को उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा।


देखिए 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻


देखिए 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻






दिल्ली शराब नीति 'घोटाले' में आखिरकार सीएम अरविंद केजरीवाल ईडी के शिकंजे में फंस गए. लेकिन वे इस मामले में फंसने वाले पहले शख्स नहीं हैं. उनसे पहले 15 लोग इस केस में अरेस्ट किए जा चुके हैं।

देखिए 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻





नई दिल्ली|  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ED उन्हें लेकर चली गई है। अब उन्हें ED कार्यालय ले जाया जाएगा, जहां उनका मेडिकल होगा और शुक्रवार को उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जायेगा। इस दौरान ED की टीम के साथ-साथ दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारी भी इस काफिले के साथ मौजूद रहे। इसमें दिल्ली के स्पेशल सीपी, जॉइंट सीपी समेत कई अन्य बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे..ED अरविंद केजरीवाल को उनके आवास से लेकर सीधे अपने कार्यालय लेकर पहुंची।


देखिए 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻




2 घंटे से भी ज्यादा हुई पूछताछ

बता दें कि 2 घंटे से भी ज्यादा लंबी चली पूछताछ में केजरीवाल से 20 से ज्यादा सवाल पूछे गए थे। सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल ने कई सवालों के जवाब नहीं दिए। वहीं इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि आज शाम ईडी की टीम सीएम आवास पहुंची थी। इसके बाद ही आशंका जताई जाने लगी थी कि केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है। इसके बाद सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी सीएम आवास पहुंच गई थीं। हालांकि दोनों को आवास के अंदर नहीं जाने दिया गया था। वहीं इसके बाद केजरीवाल के वकीलों की टीम ने सुप्रीम कोर्ट ने याचिका दाखिल की थी। उन्होंने इस मामले में त्वरित सुनवाई की मांग की थी। हालांकि सुनवाई नहीं हुई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इस कथित घोटाले में अरेस्ट होने वाले 16वें शख्स हैं. माना जा रहा है कि गिरफ्तारी का यह सिलसिला अभी रुकने वाला नहीं है और आने वाले दिनों कई अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।


सबसे पहले आपको इस मामले में गिरफ्तार होने वाले लोगों के बारे में बताते हैं. जिससे आपको पता चलेगा कि ED इस मामले में धीरे- धीरे अपना शिकंजा कैसे कसती जा रही है।


गिरफ़्तार आरोपियों के नाम


1. विजय नायर


2. अभिषेक बोइनपल्ली


3. समीर महेंद्रू


4. पी सरथ चंद्रा


5. बिनोय बाबू


6. अमित अरोड़ा 


7. गौतम मल्होत्रा 


8. राघव मंगुटा


9. राजेश जोशी


10. अमन ढाल


11. अरूण पिल्लई


12. मनीष सिसोदिया 


13. दिनेश अरोड़ा 


14. संजय सिंह


15. के. कविता