समंदर में भारत की नई ताकत 'अर्णाला'! दुश्मनों की पनडुब्बियां अब रहें तैयार - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

समंदर में भारत की नई ताकत 'अर्णाला'! दुश्मनों की पनडुब्बियां अब रहें तैयार



विशाखापट्टनम। हिंद महासागर में अब दुश्मनों की पनडुब्बियों के लिए भारत से बचना आसान नहीं होगा! देश ने आज 'अर्णाला' के रूप में समुद्री सुरक्षा का नया प्रहरी लॉन्च किया है। ‘अर्णाला’ न सिर्फ दुश्मन के हमलों का जवाब देगा, बल्कि भारत की जलसीमा को एक मजबूत सुरक्षा कवच भी देगा।

‘अर्णाला’ की सबसे बड़ी बात यह है कि यह पूरी तरह स्वदेशी है। इसमें भारत की ही रक्षा कंपनियों की तकनीकें लगी हैं, और इसे 55 से ज्यादा MSME इकाइयों ने मिलकर तैयार किया है। ये है असली ‘मेक इन इंडिया’ की ताकत।

CDS जनरल अनिल चौहान की मौजूदगी में इसे नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया। यह पोत उथले पानी में दुश्मनों का पता लगाने, मिशन को अंजाम देने और ऑपरेशन करने में पूरी तरह सक्षम है।