"सुनवाई से पहले फैसला क्यों?" – जस्टिस वर्मा की चिट्ठी से उठे न्यायिक निष्पक्षता पर सवाल - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

"सुनवाई से पहले फैसला क्यों?" – जस्टिस वर्मा की चिट्ठी से उठे न्यायिक निष्पक्षता पर सवाल



दिल्ली। देश की न्यायिक प्रणाली पर एक बार फिर तीखे सवाल खड़े हो गए हैं। कथित कैश कांड में आरोपी बनाए गए जस्टिस यशवंत वर्मा ने तत्कालीन सीजेआई खन्ना को भेजे पत्र में यह कहते हुए इस्तीफा देने से मना कर दिया है कि उन्हें न्याय की बुनियादी प्रक्रिया से ही वंचित कर दिया गया।

वर्मा ने इन-हाउस जांच समिति द्वारा उन्हें दोषी ठहराने की प्रक्रिया को ‘एकतरफा’ और ‘पूर्वनियत’ बताया। उन्होंने इस प्रक्रिया की पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी सवाल उठाए हैं।

क्या भारत की न्यायिक प्रणाली अब इतनी संवेदनशील है कि पक्ष रखने का अधिकार भी छीन लिया जाए?