जंगल में मिली एमपी विद्युत मंडल की महत्वपूर्ण फाइलें - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जंगल में मिली एमपी विद्युत मंडल की महत्वपूर्ण फाइलें

 जंगल में मिली एमपी विद्युत मंडल की महत्वपूर्ण फाइलें



MP - जबलपुर |जबलपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां जंगल में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल की महत्वपूर्ण फाइलें मिली है। यह दस्तावेज सीधी, सतना महानदी डैम के बताए जा रहा है। इन दस्तावेजों में कॉन्फिडेंशियल नक्शे भी शामिल है। जंगल में फाइलें मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि इस मामले में अब तक कोई शिकायत या केस दर्ज नहीं हुआ है।


मध्य प्रदेश विद्युत मंडल मुख्यालय के पास जंगल में महत्वपूर्ण दस्तावेज पड़े मिले। यह फाइलें सीधी सतना महानदी डैम की बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि इन दस्तावेजों में कॉन्फिडेंशियल नक्शे भी शामिल है। अब तक गुम दस्तावेजों की कोई शिकायत या एफआईआर नहीं हुई है। यह दस्तावेज कई साल पुराने बताएं जा रहे हैं।


जंगल में फाइलें मिलने से विद्युत मंडल के अधिकारी कर्मचारी कटघरे में है। इस पर कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे है। इन फाइलों को जंगल में किसने फेंका, फाइलें जंगल तक कैसी पहुंची, इसके पीछे क्या साजिश और उद्देश्य है, इस तरह से कई सवाल उठ रहे है। फिलहाल यह अब जांच का विषय है।