जबलपुर में बड़ी कार्रवाई : कट्टा-कारतूस के साथ 2 युवक गिरफ्तार, वारदात की फिराक में थे आरोपी। - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर में बड़ी कार्रवाई : कट्टा-कारतूस के साथ 2 युवक गिरफ्तार, वारदात की फिराक में थे आरोपी।



MP- जबलपुर| जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शहपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो युवकों को एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और स्कूटी सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में बताए जा रहे हैं।


पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनु बेनिवाल एवं एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर के मार्गदर्शन में शहपुरा थाना पुलिस ने यह सफलता हासिल की।


थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक स्कूटी से अवैध हथियार लेकर पाटन से शहपुरा की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पाटन-शहपुरा बायपास ओवरब्रिज के पास नाकेबंदी की गई।



कुछ ही देर बाद सफेद रंग की स्कूटी पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ में स्कूटी चालक ने अपना नाम गोल्डी उर्फ कृष्णा धवलपुरी (19 वर्ष) निवासी कैथरा शहपुरा तथा पीछे बैठे युवक ने अपना नाम लल्ला उर्फ आर्यन चक्रवर्ती (19 वर्ष) निवासी भिटौनी शहपुरा बताया।


तलाशी के दौरान गोल्डी के पास से एक जिंदा कारतूस तथा आर्यन के पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से हथियार, कारतूस और स्कूटी जब्त कर आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

आरोपियों को हथियारों सहित रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक संतोष कुमार, सहायक उप निरीक्षक दिनेश सिंह, आरक्षक अमित पटेल एवं गौरव सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है।