जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.20 लाख रुपये की अवैध शराब और स्विफ्ट कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.20 लाख रुपये की अवैध शराब और स्विफ्ट कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार


आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।


जबलपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पनागर एवं घमापुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 181 बोतल, 275 पाव अंग्रेजी शराब, 100 पाव देशी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 2 लाख 20 हजार 508 रुपये बताई गई है।

पनागर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एनएच-30 स्थित हरिओम ढाबा के पास घेराबंदी कर बिना नंबर की स्विफ्ट कार को रोका। तलाशी में कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। चालक शेख समीर (34) निवासी कटंगा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 1.80 लाख रुपये की शराब एवं करीब 9 लाख रुपये कीमत की कार जब्त की गई। आरोपी ने पूछताछ में शराब की खेप साहिल यादव एवं निहाल नायडू को पहुंचाने की बात स्वीकार की है।

वहीं घमापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छोटू उर्फ नवीन खरे (34) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 13 बोतल, 177 पाव अंग्रेजी शराब तथा 100 पाव देशी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 40 हजार 550 रुपये है।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।