राष्ट्रपति के जबलपुर दौरे को लेकर विशेष यातायात व्यवस्था, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

राष्ट्रपति के जबलपुर दौरे को लेकर विशेष यातायात व्यवस्था, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

सुबह 6 बजे से 9 बजे तक पेंटीनाका, सृजन चौक, यादगार चौक एवं टीआई क्रॉसिंग की ओर से गैरीसन ग्राउंड की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मंडला की ओर से आने वाले वाहनों को पेंटीनाका से समन्वय चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। हालांकि जायसवाल पेट्रोल पंप से कटंगा एवं बंदरिया तिराहे जाने वाला मार्ग चालू रहेगा




राष्ट्रपति के जबलपुर प्रवास के दौरान डुमना एयरपोर्ट और कार्यक्रम स्थलों के पंद्रह किलोमीटर के दायरे में ड्रोन, गुब्बारे और पतंग उड़ाना प्रतिबंधित 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻


MP- जबलपुर, 19 जून। भारत की माननीय राष्ट्रपति महोदया के 20 एवं 21 जून 2026 को प्रस्तावित जबलपुर आगमन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने शहर में विशेष यातायात एवं डायवर्सन व्यवस्था लागू की है। राष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सदर स्थित गैरीसन ग्राउंड में आयोजित योग कार्यक्रम तथा रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 21 जून को कार्यक्रमों के दौरान कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा तथा वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

गैरीसन ग्राउंड क्षेत्र में रहेगा नो-व्हीकल जोन

गैरीसन ग्राउंड सदर क्षेत्र में आयोजित योग कार्यक्रम के दौरान सुबह 5 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक भारी वाहन, यात्री बसें एवं लोडिंग वाहन एकता मार्केट से डायवर्ट होकर चूल्हागोलाई मार्ग से शहर की ओर आवागमन कर सकेंगे।

वहीं सुबह 6 बजे से 9 बजे तक पेंटीनाका, सृजन चौक, यादगार चौक एवं टीआई क्रॉसिंग की ओर से गैरीसन ग्राउंड की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मंडला की ओर से आने वाले वाहनों को पेंटीनाका से समन्वय चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। हालांकि जायसवाल पेट्रोल पंप से कटंगा एवं बंदरिया तिराहे जाने वाला मार्ग चालू रहेगा।

पार्किंग के लिए बनाए गए विशेष स्थल

योग कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों एवं अधिकारियों के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

  • नर्मदा क्लब ग्राउंड गेट नंबर-1 : वीआईपी पार्किंग
  • नर्मदा क्लब ग्राउंड गेट नंबर-2 : कार एवं दोपहिया वाहन पार्किंग
  • आरसीएम ग्राउंड : बस, कार तथा पुलिस एवं प्रशासनिक वाहन
  • मुर्गी मैदान ग्राउंड : बस पार्किंग

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय मार्ग पर भी रहेगा प्रतिबंध

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के सामने का मार्ग वीवीआईपी मूवमेंट के समय सामान्य यातायात के लिए बंद रहेगा। यह प्रतिबंध सुबह 11 बजे से 11:45 बजे तक तथा दोपहर 12:30 बजे से 1:15 बजे तक लागू रहेगा।

विश्वविद्यालय परिसर में भी पार्किंग एवं प्रवेश की विशेष व्यवस्था की गई है।

  • गेट नंबर-1 : वीआईपी पार्किंग
  • गेट नंबर-2 : वीवीआईपी प्रवेश द्वार
  • गेट नंबर-3 : आपातकालीन निकास द्वार
  • गेट नंबर-4 : कार एवं दोपहिया वाहन पार्किंग

नीट परीक्षार्थियों को मिलेगी छूट

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नीट परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए इन यातायात प्रतिबंधों से मुक्त रखा जाएगा।

आमजन से सहयोग की अपील

पुलिस एवं प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि राष्ट्रपति एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के शहर आगमन के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और शहर में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहेंगी।