हनुमानताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 7 चोरी की स्कूटी-बाइक बरामद - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

हनुमानताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 7 चोरी की स्कूटी-बाइक बरामद






4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 7 चोरी की स्कूटी-बाइक बरामद।




बरामद वाहनों में एक मोटरसाइकिल और छह स्कूटी शामिल हैं। पुलिस अब बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों की जानकारी जुटा रही है।



MP- जबलपुर हनुमानताल पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विधि-विवादित बालक सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 7 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।


पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि झिन्ना मोहल्ला पहाड़ी में मजार के सामने चार युवक संदिग्ध हालत में स्कूटी और मोटरसाइकिल लेकर खड़े हैं और वाहनों को बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ा।


पूछताछ में आरोपियों की पहचान मोहित कोरी (19), मयंक उर्फ रचित चौधरी (18), देवांश श्रीवास्तव (20) और एक 17 वर्षीय विधि-विवादित बालक के रूप में हुई।


पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों से दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशे के आदी हैं और घूमने के शौक को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करते थे।



आरोपियों की निशानदेही पर हनुमानताल, लखनादौन, खितौला, कटनी, मंडला और सिहोरा से चोरी किए गए कुल 7 दोपहिया वाहन बरामद किए गए।


बरामद वाहनों में एक मोटरसाइकिल और छह स्कूटी शामिल हैं। पुलिस अब बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों की जानकारी जुटा रही है।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़ के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हनुमानताल सुभाषचंद बघेल के नेतृत्व में की गई।


पुलिस टीम में चौकी प्रभारी प्रेमसागर उप निरीक्षक योगेन्द्र, प्रधान आरक्षक विनीत श्रीवास, सादिक, अजय डबराल, शिवशंकर यादव तथा आरक्षक महेन्द्र पाल, आदिल रजा और अभय इनवाती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।