जबलपुर जिले में आज फिर बढ़े कोरोना मरीज तो वहीं 1 व्यक्ति की हुई मौत देखिए ये रिपोर्ट - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

जबलपुर जिले में आज फिर बढ़े कोरोना मरीज तो वहीं 1 व्यक्ति की हुई मौत देखिए ये रिपोर्ट

 जबलपुर जिले में आज कोरोना के 109 नये मरीज मिले । वहीं अब तक कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 43 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए


जबलपुर
| कोरोना से स्वस्थ होने पर आज बुधवार तेईस मार्च को 43 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 1101 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 109 नये मरीज सामने आये हैं । कोरोना से आज स्वस्थ हुये 43 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 16 हजार 973 हो गई है और रिकवरी रेट 94.03 प्रतिशत हो गया है । कल मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 109 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 18 हजार 050 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में एक व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 254 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 823 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 1889 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।